jhkn

आप अपनी नज़रें
क्यूँ हमसे चुराने लगे हैं
आप क्यूँ मुस्कुराने लगे हैं !

देखकर आपको हम
क्यूँ नज़रें झुकाने लगे हैं
आप क्यूँ मुस्कुराने लगे हैं !

नाम से तेरे होठों में
क्यूँ हंसी को छुपाने लगे हैं
आप क्यूँ मुस्कुराने लगे हैं !

अपनी ही बाँहों में
क्यूँ हम आज आने लगे हैं
आप क्यूँ मुस्कुराने लगे हैं !

आँखों की गहराई से
क्यूँ दिल में समाने लगे हैं
आप क्यूँ मुस्कुराने लगे हैं !

तसव्वुर से अपने हमें
क्यूँ आप ही उठाने लगे हैं
आप क्यूँ मुस्कुराने लगे हैं !

तन्हाइयों में रात की
क्यूँ सपनों में आने लगे हैं
आप क्यूँ मुस्कुराने लगे हैं !

महफिलों में दोस्तों की
क्यूँ सब अनजाने लगे हैं
आप क्यूँ मुस्कुराने लगे हैं !

आईने से आप मेरी
क्यूँ आँखों में छाने लगे हैं
आप क्यूँ मुस्कुराने लगे हैं !

भूलना जो चाहें आपको
क्यूँ और याद आने लगे हैं
आप क्यूँ मुस्कुराने लगे हैं !

नाम से आप के हम
क्यूँ आंसू बहाने लगे हैं
आप क्यूँ मुस्कुराने लगे हैं !

जाती हवाओं को हम
क्यूँ साँसे गिनाने लगे हैं
आप क्यूँ मुस्कुराने लगे हैं !

आप मेरी ईद के
क्यूँ चाँद नज़र आने लगे हैं
आप क्यूँ मुस्कुराने लगे हैं !

रवि , २१ सितम्बर २००९ , गुडगाँव

****************************************

Aap apani Nazaren
kyu humse churaane lage hain
Aap kyun muskurane lage hain !

Dekhakar aapko hum
Kyun nazaren jhukaane lage hain
Aap kyun muskurane lage hain !

Naam se tere hothon mein
Kyun hansi ko chhupaane lage hain
Aap kyun muskurane lage hain !

Apni hi bahon mein
kyun hum aaj ane lage hain
Aap kyun muskurane lage hain !

Ankhon ki gaharaai se
Kyun dil mein samaane lage hain
Aap kyun muskurane lage hain !

Tasavvur se apne hamein
Kyun aap hi uthane lage hain
Aap kyun muskurane lage hain !

Tanhaaion mein raat ki
Kyun sapano mein aane lage hain
Aap kyun muskurane lage hain !

Mahfilon mein doston ki
Kyun sab anjaane lage hain
Aap kyun muskurane lage hain !

Aaine se aap meri
Kyun ankhon mein chhane lage hain
Aap kyun muskurane lage hain !

Bhoolana jo chahen aapko
Kyun aur yaad aane lage hain
Aap kyun muskurane lage hain !

Naam se aapke hum
Kyun aansoo bahaane lage hain
Aap kyun muskurane lage hain !

Jaati Hawaon ko hum
Kyum saanse ginaane lage hain
Aap kyun muskurane lage hain !

Aap meri Eid ke
Kyun chaand nazar aane lage hain
Aap kyun muskurane lage hain !