1400498_10201555038072126_1148846925_o

दीप पर्व
प्रकाश पर्व
विजय पर्व
अभिलाष पर्व !

प्रेम पर्व
उपहार पर्व
लक्ष्मी पर्व
व्यवहार पर्व !

धन पर्व
मित्र पर्व
गणेश पर्व
पवित्र पर्व !

राम पर्व
जगत पर्व
भरत पर्व
आवभगत पर्व !

लोक पर्व
सर्वनिष्ठ पर्व
जन पर्व
धर्मनिष्ठ पर्व !

ऋंगार पर्व
उद्गार पर्व
आचार पर्व
विचार पर्व !

न्याय पर्व
वीर पर्व
तीर पर्व
धीर पर्व !

ईश्वर पर्व
जगदीश्वर पर्व
अधीश्वर पर्व
परमेश्वर पर्व !

दिव्य पर्व
सुविचार पर्व
मर्यादा पर्व
दरबार पर्व

उन्माद पर्व
हर्षोन्माद पर्व
प्रसाद पर्व
आशीर्वाद पर्व !

हर्ष पर्व
सहर्ष पर्व
उत्कर्ष पर्व
परमोत्कर्ष पर्व !

ह्रदय पर्व
उल्लास पर्व
सह्रदय पर्व
सर्वोल्लास पर्व !

धर्मार्थ पर्व
पुरुषार्थ पर्व
दिव्यार्थ पर्व
ह्रदयार्थ पर्व !

उत्तम पर्व
उत्तमोत्तम पर्व
सर्वोत्तम पर्व
पुरुषोत्तम पर्व !

रवि ; दिल्ली : ३ नवम्बर २०१३